MARUDHARHIND NEWS

“एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत कोटपूतली में हुआ वृक्षारोपणपर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाना बेहद आवश्यक — मैथिली शरण बंसल

कोटपूतली-बहरोड़।

प्रदेशव्यापी पौधारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत कोटपूतली में वृक्षारोपण किया गया। स्वच्छता सेवा दल के संयोजक प्रवीण कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि देव नगरी नागाजी की गौर में स्थित मां मनसा माता मंदिर, बिदाणी फार्म हाउस और मोक्षधाम परिसर में 51 विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। इनमें पीपल, नीम, शीशम, बड़, अमरूद, जामुन सहित अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। यह अभियान निरंतर रूप से टीम द्वारा मिलजुलकर चलाया जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मैथिली शरण बंसल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान मातृभक्ति और प्रकृति संरक्षण दोनों का अद्भुत संगम है।

इस अवसर पर जयपुर जिला उत्तर देहात कार्यालय प्रभारी एडवोकेट अशोक सुरेलिया ने कहा कि मंदिर और श्मशान भूमि जैसे पवित्र स्थलों पर पौधारोपण करना केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि यह एक सार्थक पर्यावरणीय योगदान है। पौधों के संरक्षण से क्षेत्रीय जलवायु और हरियाली दोनों को स्थायित्व मिलता है।

इस कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन महेश मीणा, भाजपा नेता बजरंग लाल शर्मा, पूर्व पार्षद पूरण सैनी, अरविंद शरण बंसल, प्रफुल रमन (मोदी), अरविंद वर्मा, हजारी सांखला, खुशीराम आर्य, महेश योगी, मुकेश बिदाणी, सतीश योगी, कमलेश प्रजापति, हेमंत अग्रवाल, दिनेश आर्य, टींकू बिदाणी सहित अन्य कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने इन पौधों की देखरेख और सुरक्षा का संकल्प लिया और भविष्य में भी इस अभियान को सतत जारी रखने का आह्वान किया।

Report-seetaram gupta(kotputli)