मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव 24 अगस्त को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दौरे पर रहेंगे।

- दोपहर 12:20 बजे माजरी कलां पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 1:30 बजे माजरी कलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शिलान्यास करेंगे।
- दोपहर 2:15 बजे बहरोड़ के कोहराना गांव पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
- तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ के दादाजी स्व. फूल सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।
इस दौरान वे क्षेत्र के विकास और जन कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।





