LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान बाबा पीर संजया नाथ गौशाला में सफलतापूर्वक आयोजित

कोटपूतली-बहरोड़(सीताराम गुप्ता)l

जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “वंदे गंगा जल संरक्षण – जन अभियान” का आयोजन बाबा पीर संजया नाथ गौशाला में किया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही पानी की टंकियों की सफाई करके स्वच्छ जल व्यवस्था का संदेश दिया गया।

इस पुनीत अवसर पर विवेक नाथ जी महाराज, डॉ. रमेश चन्द वर्मा, डॉ. रामनिवास, डॉ. कमलेश सैनी, श्री धर्मपाल यादव, पप्पू सैनी, सपना सैनी, टीकम चंद सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक इसके श्री धूडाराम, मंगतराम, अर्जुन यादव, फूलाराम गुर्जर, कृपाशंकर पारीक, गौशाला संचालकगण एवं क्षेत्र के अनेक ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया।
इसके अलावा यह कार्यक्रम सभी पशु चिकित्सा संस्थाओं एवं उपखंड क्षेत्र नारायणपुर की समस्त गौशालाओं में मनाया गया.