मरुधरहिंदन्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र के नीमराना में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत विधायक ललित यादव ने की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोपरि है और वोट चोरी का सच उजागर कर लोकतंत्र की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्षरत रही है। विधायक ललित यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ उठाने वाली पार्टी रही है और आज भी लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक नेताओं ने जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस अभियान से जुड़ें।
देश में नरेंद्र मोदी की सरकार युवाओ, आमजन को गुमराह कर व देश की सेनाओं के पराक्रम का राजनीतिक लाभ लेकर सरकार बनाई है। सरकार ने लोगों के वोट चोरी कर सरकार बनाई है।

नरेंद्र मोदी के द्वारा 400 पार का नारा देकर लोकतंत्र खत्म करने की योजना का आमजन ने पानी फेरने का काम किया है। इलेक्शन कमिशन आयोग भी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। अलवर लोकसभा का चुनाव का प्रतिशत चुनाव खत्म होने के बाद 50:24% बताया गया लेकिन 4 दिन बाद 60:05% बताया गया जिससे 1,17,000वोट चोरी किए गए। बीजेपी सरकार के द्वारा वोट चोरी के साथ-साथ जिले चोरी करने का भी आरोप लगाया।

चुनाव के समय नीमराना ,मुंडावर ,बहरोड़ क्षेत्र में नहर का पानी लाने की बात कही गई लेकिन कहीं पानी नहीं आया और सरकार के द्वारा पंचायत राज के चुनाव का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव नहीं करने का इरादा साफ नजर आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के द्वारा किया गया।

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज दाधीच समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधि एवं मानवाधिकार प्रदेश प्रकोष्ठ के एडवोकेट राकेश यादव राजस्थान पंचायती राज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीमराना नगर पालिका वाइस चेयरमैन हरि सिंह सैनी नीमराना पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस जिला महासचिव अशोक मुद्दगल, राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव भोलेनाथ महाराज रहे। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी केशव देव प्रजापति नाघोड़ी सिलारपुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान,घीलौट सरपंच परमानंद यादव, नीमराना पूर्व सरपंच सतीश मुद्दगल, सिलारपुर पूर्व सरपंच एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया, विष्णु सोनी, नीमराना नगर उपाध्यक्ष संजय यादव, सुरेंद्र भंडारी पंचायत समिति सदस्य, कर्मपाल सिंह चौहान, समाजसेवी अंकित यादव, किरण सामरिया, मौजीराम यादव ,भवानी योगी, सुमेर यादव ,डॉक्टर अशोक यादव ,संजय यादव ,ईश्वर कान्हावास सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।






