जयपुर


रिपोटर. जावेद गोरी
जयपुर, 25 अगस्त। शास्त्री नगर क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान की अगुवाई जयपुर शहर की महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई,
शास्त्री नगर थाना महिला.कांस्टेबल पिंटू बेल्ट नंबर 4436..मीरा बेल्ट नंबर 4590..जिन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों के पार्कों और बस्तियों में जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनों के प्रति जागरूक करना था। अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, साइबर क्राइम से बचाव और घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस से सहायता लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
अभियान के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस या सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि महिलाएं निडर होकर अपने जीवन को सुरक्षित और आत्मनिर्भर रूप से जी सकें।
स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें न केवल जागरूक करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी देते हैं।



