जयपुर


सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ड्रग माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रताप नगर पुलिस के साथ संयुक्त दबिश दी। कार्रवाई में दो महिला तस्कर रेखा सांसी और नगीना सांसी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 630 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।
डीसीपी (क्राइम) अभिजीत सिंह के निर्देशन और एडीसीपी (संगठित अपराध) ऋछपाल सिंह के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में सीएसटी टीम के हैडकॉन्स्टेबल रामकिशन, मोहम्मद मरगुब व कॉन्स्टेबल भंवरलाल, राजेश, रामदयाल, आवेश दुबे व ललित कुमार की अहम भूमिका रही।
दोनों आरोपियां मूलतः नागौर जिले की रहने वाली हैं और जयपुर में किराए पर रह रही थीं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वे जयपुर निवासी अमिता सांसी उर्फ मोटी के लिए शालागढ़ हिले से स्मैक लेकर आती थीं।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना प्रताप नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों पर पहले भी चोरी और मारपीट जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं।





