मरुधर हिंद न्यूज़ (रमेश चंद) नीमराना मत्स्य जन कल्याण सोसायटी, जयपुर द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना नीमराना ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह के अन्तर्गत “योगा समावेश” गतिविधि का आयोजन आशादीप सोसाइटी ग्रीन एकर नीमराना में किया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, योगा के प्रकार और योगा के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
महिलाओं को योगा के महत्व और इसके लाभों के बारे में बताया गया।महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से विधिक परामर्शदाता काजल, योगा गुरु नीलम मल्होत्रा, सामाजिक परामर्शदाता कुसुमलता और अन्य महिलाएं मौजूद रही।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को योगा के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र महिलाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाएं अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रही हैं।
