अलवर (रमेशचंद्र)
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जन सूचना केंद्र पर मरुधर विशेष समाचार पत्र के प्रधान संपादक विशाल यादव के नेतृत्व में सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी मनोज मेहरा को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी। मरुधर विशेष समाचार पत्र के प्रधान संपादक विशाल यादव के द्वारा समाचार पत्र की एक प्रति उपलब्ध करवाकर समाचार पत्र की कार्यशाली पर विचार विमर्श किया गया।

समाचार पत्र को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कार्यों पर विचार विमर्श किया गया।सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी मनोज मेहरा के द्वारा समाचार पत्र के कार्य शैली तथा स्थानीय खबर ,राजनीतिक,सामाजिक, समस्यात्मक खबरों को प्रमुखता से स्थान देने के लिए सराहना की।

साथ ही शुक्रवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस होने पर विशाल यादव के द्वारा मनोज मेहरा को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मरुधर विशेष समाचार पत्र के सह संपादक सुनील मेघवाल, मुंडावर संवाददाता रमेश चंद,मनोज कुमार सहित मरुधर विशेष समाचार पत्र टीम के सदस्य मौजूद रहे।