जयपुर
जयपुर पूर्व पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जयपुर, 02 सितम्बर।
पुलिस आयुक्तालय जयपुर पूर्व में ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में सीएसटी टीम, डीएसटी टीम और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 77 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस अभियान में जयपुर पूर्व जिले की 10 थाना पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। पुलिस की विशेष टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।
कुल 20 वाहन चोर गिरफ्तार।
77 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
बरामदगी की कीमत लगभग 40 लाख रुपये।
जिलेभर में एक साथ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार बढ़ रहे वाहन चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा बरामद मोटरसाइकिलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।