जयपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। सी.एस.टी. आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर (जयपुर पूर्व) क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ एम.डी. (मेथामफेटामाइन) की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 53 ग्राम 72 मिलीग्राम एम.डी. मैकेड्रोन क्रिस्टल ड्रग तथा एक टाटा टियागो कार (RJ 45 CZ 3701) बरामद की गई है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन एवं विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरूण सिंह, लोकेन्द्र सिंह और प्रशान्त शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ फरीदाबाद (हरियाणा) से एक नाइजीरियन व्यक्ति हेनरी से लाकर जयपुर में सप्लाई करते थे।
इस संबंध में पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर, जयपुर पूर्व में प्रकरण संख्या 296/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी