
जयपुर ग्रामीण जिले के पुलिस थाना मौखमपुरा ने गौ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन को जब्त कर उसमें भरे 06 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त करवाया।
उप महानिरीक्षक एवं सह-पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस ने बताया कि दिनांक 07.01.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक पिकअप में गौवंश भरकर दूदू से जयपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा एवं वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खंडेलवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी मौखमपुरा श्री सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
एनएच-48 महला पर नाकाबंदी के दौरान पिकअप नंबर MP 09 GH 8742 को रोका गया। जांच में वाहन के अंदर अवैध रूप से 01 गाय एवं 05 बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर भरा पाया गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की पहचान अलताप एवं राजा, निवासी बोतलगंज, थाना पीपल्या मंडी, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गौवंश को श्रीराम गौशाला, महला में सुरक्षित भिजवाया तथा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
अलताप पुत्र रमजान, उम्र 19 वर्ष
राजा पुत्र अनसार, उम्र 19 वर्ष
जप्त वाहन: पिकअप MP 09 GH 8742
पुलिस टीम:
थानाधिकारी सुरेश कुमार, सउनि मक्खन लाल, कांस्टेबल विजय कुमार व