रेनवाल मांजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन पर शिकंजा

पुलिस थाना रेनवाल मांजी द्वारा अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उप महानिरीक्षक पुलिस एवं सह-पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 08 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा एवं वृत्ताधिकारी फागी श्री अनिल डोरिया के सुपरविजन में थाना रेनवाल मांजी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी श्री कमलेश चौधरी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान हरसुलिया पेट्रोल पंप के सामने से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। मौके से ट्रैक्टर चालकों हंसराज बैरवा एवं राजू बागरीया को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को जब्त किया गया।
आरोपियों के खिलाफ थाना रेनवाल मांजी पर मुकदमा संख्या 06/2026 धारा 303(2) बीएनएस, 4/21 एमएमडीआर एक्ट एवं 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व बजरी परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी