
दो शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर। पुलिस थाना नाहरगढ़ रोड जयपुर उत्तर ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा आईपीएस ने बताया कि दिनांक 08 जनवरी 2026 को परिवादी श्री चेतन वर्मा ने थाना नाहरगढ़ रोड में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 दिसंबर 2025 की रात करीब 4 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जो सुबह गायब मिली। अज्ञात चोर द्वारा वाहन चोरी किए जाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त द्वितीय जयपुर उत्तर श्री बजरंग सिंह के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत कोतवाली श्री राजेन्द्र कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार पु.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा सतत निगरानी, आसूचना संकलन एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण के आधार पर दो अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। अभियुक्तों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सोनू उर्फ भरत सोनी (19), निवासी अमरनाथ कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर
विशाल नाथवानी (24), हाल किरायेदार ओम कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर
गठित पुलिस टीम:
हेड कांस्टेबल शेर सिंह सहित कांस्टेबल विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, विजय कुमार एवं रविन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।