राजस्थान की डोरिस खटाना ने जीता सिल्वर मेडल

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना।  इम्फाल – राजस्थान की डोरिस खटाना ने SGFI नेशनल गेम्स में रिकर्व आर्चरी में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और कोच ने बधाई दी है।

डोरिस की इस उपलब्धि पर उनके कोच सोमेश शर्मा ने कहा, “डोरिस की मेहनत और समर्पण का फल है यह मेडल। मैं उनके पिता डॉ. आरएस खटाना और परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया।”

डोरिस के पिता डॉ. आरएस खटाना ने कहा, “हम गर्व महसूस कर रहे हैं। डोरिस ने न केवल अपने लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए यह उपलब्धि हासिल की है।”

इस अवसर पर डोरिस के दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी। डोरिस की इस जीत से राजस्थान का नाम देश भर में गौरवान्वित हुआ है।