MARUDHARHIND NEWS

वक्रतुंड महाकाय को गाने वाले प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक का निधन

प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर (80) का निधन हो गया है। कारेकर का निधन संक्षिप्त बीमारी के बाद हुआ है। प्रभाकर को बोलवा वि_ल पाहावा वि_ल और वक्रतुंड महाकाय जैसे गानों के लिए जाना जाता है। उत्कृष्ट गायक और शिक्षक के रूप सम्मानित प्रभाकर ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर ग्रेडेड कलाकार के रूप में परफॉर्म करते थे।

उन्होंने पंडित सुरेश हल्दांकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास सरीखे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वह एक उत्कृष्ट गायक और एक बहुत अच्छे शिक्षक थे। वह ‘आकाशवाणी’ और दूरदर्शन के एक ‘ग्रेडेड’ कलाकार थे। काारेकर को तानसेन सम्मान, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और गोमंत विभूषण पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। कारेकर ने ऑर्नेट कोलमैन और सुल्तान खान के साथ फ्यूजन संगीत में भी हाथ आजमाया था। उनके तीन बेटे हैं।