अवैध हुक्का बार पर महेश नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर

अवैध हुक्का बार पर महेश नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

टैडी क्लब से 15 हुक्के जब्त

स्वेज फार्म सर्किल स्थित टैडी क्लब में अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हुक्के जब्त किए

डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान क्लब में बैठे युवकों को हुक्का पीते पकड़ा गया।

मौके से दो वॉकी-टॉकी भी बरामद हुए

जिनका उपयोग पुलिस की चेकिंग से पहले हुक्के हटाने की सूचना देने के लिए किया जा रहा था।

थानाधिकारी गुंजन सोनी व टीम ने क्लब से चार हुक्के टेबलों से व ग्यारह अन्य हुक्के अलग से बरामद किए।

क्लब स्टाफ से वैध लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने क्लब मैनेजर गोपाल, रामखिलाड़ी, शेर सिंह और मालिक चेतन कटारिया के खिलाफ कोटपा अधिनियम की के तहत मामला दर्ज कर लिया है।