नीमराना को मिली 50 करोड़ की सौगात: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्टेट हाईवे 111A का किया शिलान्यास

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने आज 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेट हाईवे 111A का शिलान्यास किया।

यह हाईवे नीमराना से शुरू होकर नाघोड़ी, घीलौठ, डाबड़वास, चावंडी, मांढन, नानकवास, गिगलाना, रायसराना, बिघाना जाट होते हुए हरियाणा तक जाएगा।

इस हाईवे की लंबाई 28 किलोमीटर होगी, इस परियोजना की लागत 50 करोड़ रुपये आएगी । इस हाईवे के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे यातायात सुगम होगा और रोजगार, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा के अवसर बढ़ेंगे।

शिलान्यास समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं। बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, अलवर जिला प्रमुख बालवीर छिल्लर, भाजपा नेत्री डॉ अंजलि यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, सविता देवी, मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष अजीत यादव, सुरेश रेवाडिया,सोमदत्त, रमेश चोधरी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों ने इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है ।