जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही — दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर

जयपुर: जयपुर उत्तर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त करण शर्मा (IPS) ने बताया कि 29 जुलाई 2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अति. पुलिस उपायुक्त डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी जयपुर से दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन टीम ने उसे ट्रैक कर दस्तयाब कर लिया।

आरोपी.. कैलाश चंद को किया गया गिरफ्तार

थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व मैं हुई कार्रवाई