फरार ईनामी आरोपी तेजपाल मीणा गिरफ्तार
जयपुर।

, जिला जयपुर पूर्व की विशेष टीम ने 2000 रुपये के ईनामी व फरार चल रहे आरोपी तेजपाल मीणा को दस्तयाब किया। आरोपी ने नाबालिग बालिका के साथ गंभीर अपराध किया था और उसके खिलाफ थाना कानोता में पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त संजीव नैन (IPS) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी (RPS) के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार (RPS) के सुपरविजन में
थानाधिकारी सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें कांस्टेबल कृष्ण कुमार, अनिल कुमार व अजीत सिंह शामिल रहे।
टीम ने तकनीकी व गोपनीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार कर कानोता थाना पुलिस को सुपुर्द किया।
आरोपी तेजपाल मीणा को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका कांस्टेबल कृष्ण कुमार (12253) की रही