जिला कलक्टर आज ग्राम भाबरू में रात्रि चौपाल लगाएंगी, सांय 6 बजे से सुनेंगी आमजन की समस्याएं, मौके पर होगा निवारण

कोटपूतली-बहरोड़ 20 अगस्त।

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं और परिवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान करने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत भाबरू में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में होने वाली यह चौपाल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी।

उपखण्ड अधिकारी विराटनगर अमीता मान ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीण अपने परिवाद व समस्याएं सीधे जिला कलक्टर के समक्ष रख सकेंगे। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। रात्रि चौपाल में राजस्व, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल सके।

ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन की सीधी पहुँच सुनिश्चित करने और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रात्रि चौपालों का यह आयोजन लगातार किया जा रहा है।

REPORT-SEETARAM GUPTA