जयपुर

मोबाइल चोर गिरोह पकड़ा गया
➡️ 2 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार
➡️ 19 चोरी के मोबाइल हैंडसेट बरामद
घटना:
सरणा डूंगर रीको एरिया व आसपास मजदूरों व लोगों के कमरों से मोबाइल चोरी की वारदातें बढ़ रही थीं।
पुलिस कार्रवाई:
डीसीपी पश्चिम हनुमान प्रसाद के निर्देशन में
एडीसीपी आलोक सिंघल और एसीपी सुरेंद्र सिंह राणावत के सुपरविजन में
थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज व हुलिए के आधार पर तलाशी की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
- राहुल सिंह जादौन (22) – निवासी अलवर, हाल सरना डूंगर, जयपुर।
- रोहित शर्मा उर्फ काना (27) – निवासी अलीगढ़ (उ.प्र.), हाल रोहिणी विहार, जयपुर।
बरामदगी:
अलग-अलग स्थानों से 19 मोबाइल हैंडसेट बरामद।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी/नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपियों से पूछताछ जारी।