जयपुर
दो मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, 05 महंगे मोबाइल बरामद

लोकेशन जयपुर
जयपुर। पुलिस थाना शास्त्रीनगर, जयपुर उत्तर ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर स्नैचर शाकिर व मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही चोरी के मोबाइल खरीदने वाले फरदीन उर्फ सिकू को भी दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये से अधिक कीमत के 05 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दिनांक 19 अगस्त 2025 को परिवादिया सरस्वती देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पेट्रोल पंप कॉवटिया रोड के पास ई-रिक्शा से लौटते समय दो बदमाशों ने उनके हाथ से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों की मोटरसाइकिल का नम्बर पता लगाकर शाकिर व मोहम्मद साहिल को दबोच लिया। पूछताछ में इनसे मोबाइल खरीदने वाले फरदीन उर्फ सिकू का नाम सामने आया, जिसे भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा (IPS) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं जो नशे के लिए राहगीरों से मोबाइल छीनकर 1000-1500 रुपये में बेचते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में जयपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई वारदात करना स्वीकार किया है। अन्य वारदातें खुलने की भी संभावना है।
बरामद मोबाइल की सूची
वीवो कंपनी (आसमानी रंग) – 2 मोबाइल
ओपो कंपनी (काला रंग) – 1 मोबाइल
वीवो कंपनी (स्लेटी व आसमानी रंग) – 2 मोबाइल
कुल 05 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व मैं हुई कार्रवाई
कैलामाचन्द (हेडकॉन्स्टेबल)
राजेश, मामराज व प्रदीप कुमार (कांस्टेबलगण)
आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका
श्री प्रदीप कुमार कानि. 8628 2. श्री मामराज कानि. 3603की रही