थाना गलतागेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर। विशेष अभियान के तहत थाना गलतागेट पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹25,700 नगद और 52 ताश की गड्डी जब्त की।

डीसीपी जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि जिले में स्पेशल एवं लोकल एक्ट के तहत 25 से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी रामगंज श्री हरिशंकर शर्मा के निर्देशन और थानाधिकारी गलतागेट उदय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

टीम ने सूचना के आधार पर 26 अगस्त को खोले के हनुमान गेट पहाड़ियों पर छतरी के अंदर दबिश दी, जहां तौसिफ, समसुर खान, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद सानु, मोहम्मद इलियास, ताहिर अंसारी और अरबाज मंसूरी ताश पत्तों पर हार-जीत का जुआ खेलते मिले। सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका
विक्रम कानि 9779 की रही