गांव सियाखोह में अमर शहीद रोशन लाल जी की 11वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

मरुधर हिंदन्यूज (रमेशचंद्र) मुंडावर उपखंड के गांव सियाखोह में अमर शहीद रोशन लाल जी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद स्थल पर एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट केशव सिरोहीवाल ने शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीद को पुष्प अर्पित किए। साथ ही पुलिस थाना मुंडावर से रविंदर जी और समस्त स्टाफ ने भी शहीद को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्य: महामंत्री सविता यादव,बीना हरदीप सरपंच माजरी कला, कवरसिंह, किशनलाल, रामानंद, अमीलाल,प्रेम यादव, मिंटू, पवन, जलेसिंह पंच,नरेश, एडवोकेट प्रमोद यादव, इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में मौजूद रहे और शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन शहीद की याद में एक महत्वपूर्ण पहल थी और उनके बलिदान को सम्मानित करने का एक अवसर था