जयपुर पूर्व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जयपुर, 02 सितम्बर।
पुलिस थाना खोह नागौरियान, जयपुर पूर्व ने करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त इनोवा कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हर्ष गौतम और नव्या गांगुली बताए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन (IPS) ने बताया कि 16 मार्च 2025 को परिवादिया श्रीमती रुनिका दत्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति नरेंद्र नाथ दत्ता का अपहरण कर परिजनों से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई थी। आरोपियों ने पीड़ित को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जाया और परिजनों को धमकाया कि अगर रुपये का इंतजाम नहीं किया गया तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री आशाराम चौधरी (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरविजन में तथा श्री आदित्य पूनिया (RPS) सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के निर्देशन में थाना अधिकारी ओमप्रकाश मालवा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में मुकेश कुमार, राजवीर, अशोक, धीरज, बजरंग और सुमनेश शामिल रहे।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर आरोपी हर्ष गौतम निवासी मोती नगर झोटवाड़ा और नव्या गांगुली निवासी कोलकाता (फिलहाल इंदिरा गांधी नगर, जयपुर) को गिरफ्तार कर लिया।

इनोवा कार (नं. RJ 14 TG 7548)

विशेष भूमिका:
इस कार्रवाई में कानि मुकेश कुमार (4082) का विशेष योगदान रहा