भांगरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – प्राचीन मंदिर चोरी का खुलासा

जयपुर

जयपुर, 03 सितम्बर।
डीसीपी जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस ने खुलासा किया कि थाना भांगरोटा पुलिस ने त्वरित व बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी भांगरोटा थाना क्षेत्र के केकोपुरा स्थित लगभग 400 साल पुराने गोपाल जी के मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के छत्र और नकदी चोरी कर ले गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के छत्र, करीब 83,000 रुपये नकदी और वारदात में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है।
मंदिर की चोरी से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, खासकर इसलिए कि अगले दिन जलझूलनी एकादशी का पर्व था।
डीसीपी के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को दौसा व बयाना से गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपी संगठित गिरोह बनाकर ट्रक में घूमते थे और मंदिरों व मकानों में नकबजनी की वारदातें अंजाम देते थे।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कई वारदातें करना कबूल किया है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही से न केवल चोरी की मूर्तियां व सामान बरामद हुए, बल्कि आमजन का पुलिस पर विश्वास भी और मजबूत हुआ है। मामले में आगे की पूछताछ और अन्य वारदातों का खुलासा किया जा रहा है।

आरोपी.. कुंदन सिंह.. अनिल.. रघुवीर सिंह.. हकीम.. को किया गया गिरफ्तार

थानाधिकारी मनीष गुप्ता के नेतृत्व मैं हुई कार्रवाई