मुहाना थाना जयपुर दक्षिण की बड़ी कार्रवाई

जयपुर

मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से रात के समय कपड़ा चोरी करने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चैनपुरा टोक निवासी राजू दास स्वामी, निमेड़ा फागी निवासी महेन्द्र मीना और लुहारा निवाई निवासी निर्मल सिंह उर्फ कान्हा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों नग कुर्तियां और वारदात में प्रयुक्त टवेरा कार बरामद की है।
मुख्य आरोपी राजू दास पहले भी सांगानेर सदर क्षेत्र में चर्चित मोहन गुर्जर फायरिंग केस का मुख्य अभियुक्त रह चुका है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा (IPS) ने बताया कि आरोपियों ने मानसरोवर, मालपुरा गेट, मुहाना और सांगानेर क्षेत्र में कई चोरी की वारदात करना कबूल किया है।
सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और लगातार पीछा कर तीनों को टोंक से कोटा जाते समय दबोच लिया।
आरोपी:

  1. राजू दास स्वामी (27) निवासी चैनपुरा टोक
  2. निर्मल सिंह उर्फ कान्हा निवासी लुहारा, निवाई
  3. महेन्द्र मीना (19) निवासी निमेड़ा, फागी

हजारों नग चोरी की कुर्तियां
इस कार्रवाई में थाना मुहाना प्रभारी गुर भूपेन्द्र सिंह और उनकी टीम के विशेष योगदान से सफलता मिली। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।