श्याम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – सोने की ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

जयपुर

रिपोर्टर जावेद गोरी

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने सोने की ठगी करने वाली शातिर महिला दीप्ती जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने असली सोना बताकर पीड़ित से लाखों रुपये की ठगी की थी।

डीसीपी जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि परिवादी सुनिल जैन निवासी श्याम नगर ने रिपोर्ट दी कि उनकी पुरानी परिचित दीप्ती जैन, जो टोंक रोड पर “वुमेन्स हब” नाम से बुटिक चलाती है, ने आर्थिक तंगी और कर्ज का हवाला देकर उसे 270 ग्राम की 22 सोने की चैन बताकर दी और बदले में 23,66,000 रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि चैन नकली थी और पीड़ित के साथ ठगी की गई।

पुलिस ने प्रकरण संख्या 268/2025 धारा 318(4), 316(2), 61(2) BNS में मामला दर्ज कर आरोपिया को तकनीकी व परम्परागत पुलिसिंग से दस्तयाब किया।

गिरफ्तार आरोपिया
दीप्ती जैन पत्नी विशाल जैन, उम्र 43 वर्ष, निवासी जय जवान कॉलोनी, टोंक रोड, थाना बजाज नगर, जयपुर।

आरोपिया का आपराधिक रिकॉर्ड

थाना मालवीय नगर (2017) – धारा 279, 337 आईपीसी

थाना माणकचौक (2024) – धारा 420, 406, 506, 384, 120-बी आईपीसी

थाना आदर्शनगर (2025) – धारा 318(4), 316(2) BNS

थाना श्याम नगर (2025) – धारा 316(2), 318(4), 61(2) BNS

पुलिस का कहना है कि आरोपिया के खिलाफ पहले से ही कई ठगी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है।