मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना कस्बे के प्राचीन ऐतिहासिक तालाब मैदान पर आदर्श कला रंगमंच द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ शनिवार रात्रि को बड़े ही धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर साधु संतों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फीता काटकर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बाबा खेतानाथ आश्रम के महंत शंकरनाथ महाराज, बाबा गरीब नाथ आश्रम के महंत ईकसारनाथ महाराज, शिव स्वरूप कालिया पहाड़ नाघोड़ी सिलारपुर के महंत शीतलनाथ महाराज, ज्ञानी नाथ आश्रम के महंत धर्मराज महाराज, सुमित गिरी माजरी धाम और भोलूनाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आचार्य दिनेश शर्मा ने विशेष पूजा-अर्चना कराई, जबकि महेंद्र शर्मा ने मंच संचालन किया।

इसके अलावा, नीमराना कस्बे के काली माता मंदिर के पास काली कमली रामलीला मंचन द्वारा भी रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी रविंद्र यादव और लाइनमैन हवासिंह यादव रहे। कार्यक्रम में नीमराना पूर्व सरपंच अशोक मुद्दगल, राजसिंह चौहान और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आदर्श कला रंगमंच के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, निदेशक सुनील शर्मा, संगीत निदेशक प्रकाश जांगिड़ और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। रामलीला मंचन का आयोजन क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक उत्साह को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।





