हरमाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

जयपुर

ब्यूरो चीफ जावेद गोरी
लोकेशन जयपुर

जयपुर, 4 अक्टूबर।
अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत हरमाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल वजन 6.47 ग्राम और 6560 रुपये नगद जब्त किए हैं।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान सहाय (आई.पी.एस.) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर कमिश्नरेट की ओर से नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं श्रीमती उषा यादव के मार्गदर्शन में, थाना हरमाड़ा के थानाधिकारी श्री उदयसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

दौराने गश्त पुलिस टीम ने भारत नगर कच्ची बस्ती, लोहमंडी रोड, माछेड़ा इलाके में संदिग्ध गतिविधि पर नज़र डालते हुए युवक को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में युवक के पास से स्मैक और नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन सांसी (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय घासीलाल, निवासी गाँव सिलकी बाड़ा, थाना खंडेला, जिला सीकर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में हरमाड़ा थाना क्षेत्र के भारतनगर कच्ची बस्ती, लोहमंडी रोड स्थित जे.डी.ए. पुनर्वास योजना प्लॉट नं. 31 पर रह रहा था।

अवैध मादक पदार्थ स्मैक: 6.47 ग्राम

बिक्री से प्राप्त नकदी: ₹6560

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रोशन सांसी पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है।

थाना हरमाड़ा, मुकदमा संख्या 621/2020, धारा 323, 341, 504, 34 आईपीसी

थाना हरमाड़ा, मुकदमा संख्या 162/2021, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

थाना हरमाड़ा, मुकदमा संख्या 103/2022 व 107/2022 (एनडीपीएस एक्ट)

गठित पुलिस टीम

  1. श्री उदयसिंह – थानाधिकारी, हरमाड़ा
  2. श्री रामोतार – उप निरीक्षक
  3. श्री दयाराम – कानि. 2668
  4. श्री महेंद्र – कानि. 9344
  5. श्रीमती सरिता – महिला कानि. 4370
    आरोपी को गिरफ्तार कर थाना हरमाड़ा में मुकदमा संख्या 503/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है।