जयपुर

जयपुर, 06 अक्टूबर 2025।
पुलिस थाना प्रतापनगर जयपुर पूर्व की टीम ने अपहरण एवं लूट के मामले में दो साल से फरार चल रहे तीन शातिर आरोपियों — राहुल जाट, आशाराम उर्फ आशू और रामदयाल — को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारुति एल्टो कार (नंबर RJ 01 CB 9618) भी जब्त की है।
डीसीपी जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन (IPS) ने बताया कि दिनांक 19 फरवरी 2024 को थाना प्रतापनगर में प्रकरण संख्या 108/2024 धारा 323, 342, 365, 384, 385, 456 आईपीसी में मामला दर्ज हुआ था। परिवादी देशराज मीणा ने रिपोर्ट दी थी कि 17 फरवरी की रात चार लोगों ने उसका मोबाइल छीना, मारपीट की और जबरन कार में डालकर फागी ले गए, जहाँ पीड़ित से ₹31,000 की राशि पेटीएम करवाई गई।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। एडीसीपी आशाराम चौधरी और एसीपी सगानेर विनोद शर्मा (RPS) के निर्देशन में, थानाधिकारी राजेंद्र शर्मा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम में हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल, दशरथ, और कॉन्स्टेबल शंकर, गणेश, प्रवीण शामिल थे।
स्पेशल टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। वाहन आशाराम के कब्जे से बरामद हुआ। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी हैं और मौज-मस्ती के शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया करते हैं।
गिरफ्तार आरोपी —
- राहुल जाट पुत्र पप्पूलाल, निवासी देवगंज थाना बरौनी, जिला टोंक।
- आशाराम उर्फ आशू पुत्र सूरजमल, निवासी प्रतापपुरा थाना डिग्गी, जिला टोंक।
- रामदयाल पुत्र सकराम, निवासी गोपालपुरा थाना डिग्गी, जिला टोंक।
विशेष भूमिका: इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल गणेश (9958) की अहम भूमिका रही।