जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व व थाना आदर्शनगर की संयुक्त कार्यवाहीऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत स्मैक तस्कर गिरफ्तार

जयपुर, 07 अक्टूबर।
जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व व पुलिस थाना आदर्शनगर ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने वाले तस्कर नीरज सांसी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक एवं बुलेट मोटरसाइकिल (नं. RJ60 GW 0224) बरामद की गई। आरोपी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इलाके में स्मैक सप्लाई करता था।

डीसीपी जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन (IPS) के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने आरोपी को आदर्शनगर थाना क्षेत्र से दबोचा। आरोपी नीरज सांसी (उम्र 24 वर्ष), निवासी कटपुतली कच्ची बस्ती, थाना ज्योति नगर जयपुर दक्षिण का निवासी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

कार्यवाही में योगदान:
जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व के श्री प्रीतमल सांचनी, श्री देवेंद्र, श्री पवन व टीम के अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।