MARUDHARHIND NEWS

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, आग के बवंडर से दहला सावरदा क्षेत्र

जयपुर. अजमेर हाईवे पर सावरदा पुलिया के पास मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। केमिकल से भरे टैंकर ने एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भीषण आग लग गई।
धमाकों की आवाज़ें 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं, जबकि लपटें 2 किलोमीटर दूर तक नजर आईं।

हादसा रात 10:15 बजे हुआ, जयपुर से दूरी करीब 52 किमी।

150 से अधिक एलपीजी सिलेंडर भरे ट्रक में लगी आग।

एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल, 5 वाहन जलकर खाक।

7 किलोमीटर लंबा जाम, दोनों ओर यातायात बंद।

धमाकों से खिड़कियां तक हिल गईं, लोग घरों से बाहर भागे।
आग की चपेट में ट्रक, ट्रेलर, मार्बल से भरा ट्रक और दो खाली ट्रक जल गए।
दमकल की गाड़ियों में पानी खत्म होने पर बगरू से टैंकर बुलाने पड़े।
आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया गया और रूट को नासनोदा-मौजमाबाद-दूदू की ओर डायवर्ट किया गया।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और विधायक कैलाश वर्मा मौके पर पहुंचे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया और राहत कार्यों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर और एसपी को सतर्कता के साथ राहत कार्य में जुटने के आदेश।
इस हादसे ने 20 दिसंबर 2024 के भांकरोटा हादसे की यादें ताजा कर दीं, जब एलपीजी ट्रक विस्फोट से हाईवे हिल गया था।
सोशल मीडिया पर #JaipurAjmerHighway ट्रेंड कर रहा है।