
ब्यूरो चीफ जावेद गोरी
जयपुर, 11 अक्टूबर 2025।
पुलिस थाना मालपुरा गेट ने महिला का बैग छीनने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया चाँदी का सामान और वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन (IPS) ने बताया कि चोरी, लूट और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री आसाराम चौधरी व सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर श्री विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी उदयभान यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर दोनों आरोपियों —
- बालकिशन उर्फ बल्लू पुत्र ज्ञानचंद (कुम्हार), निवासी मदरामपुरा, थाना मुहाना, जयपुर दक्षिण
- लक्ष्मण उर्फ लछी पुत्र काना उर्फ कन्हैया (माली), निवासी पुरानी टोंक, हाल मदरामपुरा, थाना मुहाना, जयपुर दक्षिण
को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों से छीना गया बैग, जिसमें चाँदी की थालियां, कलश, दोना, छोटी प्लेट, माला व 520 रुपये नकद थे, बरामद कर लिया गया है।
पीड़िता श्रीमती सरोज जैन पूजा के लिए मंदिर जा रही थी, जब त्रिमूर्ति फ्लैट्स के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनका बैग छीन लिया था।
इस कार्यवाही में कांस्टेबल कर्णसिंह (10894) और कांस्टेबल योगराज (9706) की विशेष भूमिका रही।