ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 1.5 करोड़ की नकबजनी का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर

पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर की बड़ी कार्यवाही

जयपुर। पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर ने ज्वेलरी यूनिट में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की नकबजनी का खुलासा करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम ज्वेलर्स के ही कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था। चोरी गया माल आंशिक रूप से बरामद कर लिया गया है, शेष बरामदगी प्रयास जारी है।

घटना का विवरण :
दिनांक 27 जून 2025 को परिवादी अंकित खटेटा पुत्र गिरीराज खटेटा निवासी पृथ्वीराज नगर जयपुर ने रिपोर्ट दी कि उनकी “अंकित ज्वेलरी” नाम से ऑफिस नं. 402, सीताराम बाजार चौड़ा रास्ता जयपुर स्थित यूनिट की खिड़की तोड़कर अलमारी में रखे सोने-हीरे के जेवर चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री राकेश ख्यातिया IPS के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने घटना स्थल व आसपास लगे 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। मुखबिर तंत्र व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने छह जनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. संदीप सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी नहिडा, जिला अलीगढ़ (फौजी, 85 कैवेलरी रेजीमेंट, गंगानगर कैंट)
  2. धीरेन्द्र सिंह गुर्जर, निवासी सांगानेर जयपुर
  3. विश्राम गुर्जर, निवासी करेडा, जयपुर
  4. अनिल कुमार, निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन, दिल्ली
  5. वीरेन्द्र सिंह, निवासी जयपुर
  6. साबिर खान, निवासी जयपुर
    मुख्य आरोपी अनिल यूनिट में बतौर कर्मचारी कार्यरत था। उसी ने यूनिट की जानकारी अपने साथी संदीप सिंह को दी। संदीप ने अपने फौजी मित्रों और अन्य साथियों को शामिल कर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने सीसीटीवी व मोबाइल लोकेशन से बचने के लिए मोबाइल बंद रखे और चेहरे ढक रखे थे।

घटना के बाद आरोपी अलग-अलग शहरों में छिप गए थे तथा चोरी का कुछ माल बेचने का प्रयास भी किया। पुलिस टीम ने आरोपियों को तकनीकी व पारंपरिक तरीके से ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की भूमिका :
इस खुलासे में थानाधिकारी राणा व्यालिया, उनि नरेन्द्र सिंह, सउनि सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल चन्द्रपाल, कांस्टेबल कैलाशचंद, दिलबाग, निरवर, अनिल, साबिर, शनि, नवीन (साइबर टीम) एवं विजयपाल की विशेष भूमिका रही।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री राकेश ख्यातिया (IPS) ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश एवं माल बरामदगी के प्रयास जारी हैं।