
जयपुर, 6 नवम्बर। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आई.पी.एस. ने बताया कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 4 से 18 नवम्बर 2025 तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 7 भारी वाहन और 1 ऑपन जीप को जप्त किया गया। इनमें 5 ओवरलोडिंग वाहन, 1 बिना नंबरी ओवरलोडिंग वाहन तथा 1 ट्रक चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। वहीं एक ऑपन जीप में शराब पीकर उत्पात मचाने पर वाहन को जब्त किया गया।
कार्यवाही डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम एवं श्री हरिशंकर शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में थानाधिकारी बी. धम के नेतृत्व में की गई।
जप्त किए गए भारी वाहनों के संबंध में खनन एवं परिवहन विभाग को सूचित कर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई।
पुलिस थाना गलतागेट द्वारा ओवरलोडिंग, रॉन्ग साइड व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।