अवैध मादक पदार्थ तस्करी में महिला गिरफ्तारजयपुर। पुलिस थाना कानोता, जयपुर पूर्व की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी श्रीमती राजू देवी उर्फ रज्जो सांसी (43) निवासी बगराना, आगरा रोड को जयन्ती नगर कॉलोनी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.50 ग्राम स्मैक तथा ₹2,59,930 की नकदी बरामद की गई।

मामले में थाना कानोता पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह स्मैक अपनी बहन कोमल सांसी से खरीदी थी। पुलिस अब फरार कोमल सांसी एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आशाराम (RPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी श्री विनय कुमार डी.एच. (IPS) के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री मुनीन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा की गई।

टीम में शामिल सदस्य:
श्री रामनिवास उप निरीक्षक, श्री प्रकाश कानि, श्री सुरेश चन्द कानि एवं श्रीमती पिस्ता महिला कानि शामिल रहे।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष मादक पदार्थ विरोधी अभियान का हिस्सा है।