जयपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई

साइबर सैल जयपुर ग्रामीण की सूचना पर कालाडेरा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।

  • 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार: अशोक सिंहढ़, शंकर पुनिया और सूरज कुमावत।
  • गैंग का तरीका: गूगल पर Call Girl Website बनाकर फर्जी विज्ञापन डालते थे। ग्राहकों को लड़कियों के नाम पर फंसाकर एडवांस के रूप में रकम वसूलते और फिर नंबर ब्लॉक कर देते थे।
  • जप्त सामान:
    • 13 एंड्रॉइड मोबाइल, 1 कीपैड मोबाइल
    • 14 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 4 बैंक पासबुक
    • 1 वॉइस चेंजर मशीन
    • एक मोटरसाइकिल व स्विफ्ट डिज़ायर कार (207 एमवी एक्ट में जब्त)

कार्रवाई का नेतृत्व:
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ति डोगरा डूडी (IPS) के निर्देशन में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश पूनिया,
डीएसपी साइबर सैल श्री खलील अहमद,
सीओ गोविंदगढ़ श्री राजेश जांगीड़
एवं थानाधिकारी कालाडेरा उप निरीक्षक बाबूलाल व साइबर टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अब तक लाखों रुपये की साइबर ठगी की है। इनके पास से मिले बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच जारी है। गैंग के अन्य सदस्यों के खुलासे की संभावना है।