
जयपुर। पुलिस आयुक्तालय जयपुर की सीएसटी (क्राइम ब्रांच) टीम ने ऑपरेशन “AAG” के तहत थाना करणी विहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहित जोगी निवासी हरियाणा और आजाद बैरवा निवासी अजमेर बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 01 देशी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के निर्देशन और अति. पुलिस उपायुक्त (संगठित अपराध) रिछपाल सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सीएसटी टीम में कानि. महेन्द्र, राजेन्द्र कुड़ी और रामदयाल, जबकि थाना करणी विहार टीम में ए.एस.आई. सुनील व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
प्रकरण संख्या 608/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हथियार आनंद सिंह राठौड़ से लिया था, जिसके संबंध में जांच जारी है।