पुलिस थाना शिप्रापथ की बड़ी सफलता

तीन माह से फरार 5000 रुपये के इनामी अपराधी विकास गुर्जर गिरफ्तार
आरोपी फरारी के दौरान ट्रक ड्राइवर बनकर रह रहा था

जयपुर। पुलिस थाना शिप्रापथ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन माह से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी बदमाश विकास गुर्जर पुत्र रुड़ा राम, निवासी टोरडा गुजरान, तहसील पावटा, जिला कोटपुतली-बहरोड़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि आरोपी ने अपने परिचित अभिषेक यादव की स्कॉर्पियो कार चुराकर फरार हो गया था। आरोपी पर थाना शिप्रापथ में मुकदमा नंबर 598/2025 विभिन्न धाराओं में दर्ज था।

आरोपी को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ललित शर्मा के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त श्री आदित्य काकड़े के सुपरविजन तथा थानाधिकारी श्री महेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। लगातार आसूचना व तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी में योगदान देने वाले पुलिसकर्मी:

  • श्री महेन्द्र सिंह यादव, थानाधिकारी
  • श्री बच्चु सिंह, सउनि
  • श्री प्रभास कानि (10647)
  • श्री जयदेव कानि (9282)

पुलिस टीम के सतत प्रयासों से फरार इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया गया है।