जयपुर

स्वयं पीड़ित ही निकला लूट की झूठी वारदात का मास्टरमाइंड — पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा
जयपुर, 13 नवम्बर।
पुलिस थाना जालूपुरा व जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर ने दिनदहाड़े हुई कथित लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चौंकाने वाला तथ्य उजागर किया है। जांच में सामने आया कि स्वयं शिकायतकर्ता ही इस पूरी लूट की कहानी का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश कर ₹2,38,000/- की नकदी बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि दिनांक 11.11.2025 को थाना जालूपुरा में परिवादी सुरेन्द्र शर्मा निवासी सूर्य सिटी, आगरा रोड जयपुर ने रिपोर्ट दी कि जब वह बैंक से ₹1.5 लाख निकालकर घर जा रहा था, तब दो बाइकों पर सवार लोगों ने उसका बैग छीन लिया और वह बेहोश हो गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां देखने पर पुलिस को शिकायतकर्ता की भूमिका पर शक हुआ। गहन पूछताछ पर सुरेन्द्र शर्मा टूट गया और कबूल किया कि उसने अपने साथियों अनिमेश मीणा व हरकेश मीणा उर्फ रामकेश मीणा के साथ मिलकर झूठी लूट की साजिश रची थी ताकि परिवार और पुलिस को गुमराह किया जा सके।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹2.38 लाख की नकदी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी:
- सुरेन्द्र शर्मा, पुत्र गिरराज शर्मा, निवासी सूर्य सिटी, आगरा रोड, जयपुर (मुख्य आरोपी व कथित पीड़ित
- अनिमेश मीणा, पुत्र विश्राम मीणा, निवासी ग्राम कुलरिया, जिला दौसा
- हरकेश उर्फ रामकेश मीणा, पुत्र शिवलाल मीणा, निवासी ग्राम पिपलकी, थाना मालपुर, जिला दौसा
श्री दिलीप सोनी (पु.नि., प्रभारी जिला स्पेशल टीम, जयपुर उत्तर)
श्री हार्दिक मंगायच (पु.नि.)
कैलाशचंद, दिलबाग, नवीन राणा, शिवराज, सतीश (कानि.)
जयपुर उत्तर पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से 72 घंटे में साजिश का पर्दाफाश कर नकदी बरामद की गई।