पुलिस थाना कालवाड की बड़ी कार्रवाई: 3 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर पश्चिम। वांछित और भगौड़े अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना कालवाड ने 3 वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलतापूर्वक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी गुमान पुत्र सुवालाल उर्फ सुवाराम, जाति बावरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी लालपीर की डूंगरी, थाना सांभर लेक, वर्ष 2022 में दर्ज प्रकरण में माननीय एसीजेएम सांभर लेक न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) श्री हनुमान प्रसाद IPS के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक सिंघल एवं एसीपी झोटवाड़ा श्री आलोक सैनी RPS के सुपरविजन में थाना अधिकारी श्री नवरतन धौलिया के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई थीं।

टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर कालवाड क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में छिपकर रह रहा था।

पुलिस का कहना है कि वांछित और भगौड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और जल्द ही अन्य फरार अपराधियों को भी गिरफ्त में लिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी:
गुमान पुत्र सुवालाल उर्फ सुवाराम, जाति बावरिया, निवासी लालपीर की डूंगरी, थाना सांभर लेक, जयपुर ग्रामीण।

  1. श्री नवरतन धौलिया – पु.नि. थाना अधिकारी
  2. श्री सीताराम – हैड कांस्टेबल (1759)
  3. श्री राजेंद्र – कांस्टेबल (5492)