जयपुर

रिपोर्टर जावेद गोरी
जयपुर। पुलिस थाना करणी विहार ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर सचिन बैरवा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद ने बताया कि परिवादी अतुल कुमार ने थाना करणी विहार में रिपोर्ट देकर बताया था कि 25 फरवरी 2025 की रात उसकी नई मोटरसाइकिल बालाजी पीजी, गणेश नगर हीरापुरा से चोरी हो गई थी। इस पर थाना करणी विहार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक सिंघल तथा सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर श्री अनिल शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी श्री हवा सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, आसूचना संकलन और संदिग्धों से पूछताछ करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने आरोपी सचिन बैरवा उर्फ गोलू (20) निवासी सवाईमाधोपुर, हाल निवासी मांग्यावास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से परिवादी की चोरीशुदा स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल (इंजन नंबर HA11E8R4L14803, चेसिस नंबर MBLHAW237R4L03180) बरामद की। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
– श्री हवा सिंह, पु.नि., थानाधिकारी करणी विहार
– श्री राधेश्याम, हैड कांस्टेबल 537
– श्री कृष्ण कुमार, हैड कांस्टेबल 751
– श्री आशीष, हैड कांस्टेबल 405