जोबनेर पुलिस की बड़ी सफलता — 32 घंटे में चोरी हुआ डम्पर बरामद

जयपुर ग्रामीण, जोबनेर।
पुलिस थाना जोबनेर ने बेहतरीन कार्यवाही करते हुए चोरी हुए 10 चक्का डम्पर (RJ 47 GB 2223) को मात्र 32 घंटे में नूंह मेवात से बरामद कर लिया।
21 नवम्बर की सुबह ग्राम आसलपुर स्थित पेट्रोल पंप से अज्ञात चोर डम्पर चोरी कर ले गए थे। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जोबनेर मौके पर पहुंचे और प्रकरण संख्या 277/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां, वृत्ताधिकारी जोबनेर श्रीमती प्रिंयका वैष्णव तथा थानाधिकारी श्री हनुमान सहाय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और सतत पीछा करते हुए लगातार दिन-रात मेहनत की और डम्पर को नूंह मेवात से सुरक्षित बरामद कर लिया।

मुल्जिमों की तलाश जारी।

श्री हनुमान सहाय, पुलिस निरीक्षक (थानाधिकारी जोबनेर)
श्री मनोहर लाल, उप निरीक्षक
श्री सुहैल खान, उप निरीक्षक व डीएसटी प्रभारी
कानि. सत्येन्द्र (376), सुभाष (1971), तेजपाल (2156) – डीएसटी
कानि. शीशराम (2219), अमित (2499) – जोबनेर