पुलिस थाना सामोद को बड़ी सफलताकानपुरा घाटी हमले के दो आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस थाना सामोद ने कानपुरा घाटी में युवक जितेन्द्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण
दिनांक 16.11.2025 को युवक जितेन्द्र पर उस समय हमला किया गया जब वह कानपुरा घाटी से गुजर रहा था। सामने से एक वरना कार और पीछे से पिकअप ने उसकी कार को रोक लिया। दोनों गाड़ियों में सवार कुल छह लोग हाथों में सरिए लेकर उतरे और जितेन्द्र की बेलोनो कार में तोड़फोड़ करने के बाद उस पर सरियों से हमला कर दिया।

हमलावरों में मनीष यादव उर्फ गोपाल और सजन यादव की पहचान तुरंत हो गई जबकि अन्य को पीड़ित ने सामने आने पर पहचानने की बात कही। हमलावरों ने युवक की सोने की चैन और 15,000 रुपये भी लूट लिए तथा पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। घायल युवक को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां, वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ़ श्री राजेश जांगिड़ एवं थानाधिकारी सामोद श्री गोपीचन्द के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और आसूचना साधनों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया।

दिनांक 23.11.2025 को जयपुर से अभियुक्त नरेन्द्र सिंह उर्फ नन्दू और ऋषभ शर्मा उर्फ गोलू पंडित को डिटेन कर पूछताछ में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

नरेन्द्र सिंह उर्फ नन्दू, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनगर, बैनाड़ रोड, थाना खोरा बिसल

ऋषभ शर्मा उर्फ गोलू पंडित, उम्र 24 वर्ष, निवासी चतरपुरा रोड, बैनाड़ रोड, थाना खोरा बिसल

पुलिस टीम
थानाधिकारी श्री गोपीचन्द (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में – उप निरीक्षक श्री बाबूलाल, कांस्टेबल श्री रामनारायण, श्री राकेश कुमार, श्री अजय कुमार, श्री राजेश कुमार एवं श्री नवरंग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।