पुलिस थाना शाहपुरा को मिली बड़ी सफलता

ट्रॉले के टायर चोरी के मामले में शाहपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दो टायर मय रिम सहित बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी, आईपीएस ने बताया कि परिवादी महावीर प्रसाद गुर्जर ने 24 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके ट्रॉला नंबर RJ 52 GA 5050 के दो टायर चोरी हो गए थे। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां, वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी तथा थानाधिकारी श्रीमती रिया चौधरी के निर्देशन में टीम गठित की गई। सूचना संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी श्याम कॉलोनी शाहपुरा को नारायण पार्क से डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी स्वीकार कर ली।

आरोपी की निशानदेही से ट्रॉले के दोनों चोरी हुए टायर मय रिम बरामद किए गए हैं। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

पुलिस टीम:

श्रीमती रिया चौधरी, थानाधिकारी

जयराम, एएसआई

मुलचन्द्र, हेड कांस्टेबल

प्रेम प्रकाश, कांस्टेबल

रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल