वर्ष 2022 की फायरिंग व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दिनेश उर्फ डीके को शाहपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस थाना शाहपुरा को बड़ी सफलता

इस मामले में पुलिस अब तक कुल 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उनके कब्जे से अवैध हथियार (देशी पिस्टल) भी बरामद किए जा चुके हैं।

घटना का विवरण:
परिवादी रामजीलाल पुत्र सुरजमल निवासी बिदारा ने दिनांक 07.02.2022 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उस दिन बल्लू बालास और उसके साथियों ने उसके घर पर आकर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए और लाठी-सरियों से तोड़फोड़ की। इस पर मुकदमा नंबर 41/2022 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस कार्रवाई:
फरार आरोपी दिनेश उर्फ डीके की तलाश के लिए

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां,

वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी,

तथा थानाधिकारी शाहपुरा श्रीमती रिया चौधरी
के सुपरविजन में एक विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने लगातार सूचनाएँ एकत्र कीं और तकनीकी मदद से 24.11.2025 को आरोपी दिनेश भांभू को शाहपुरा से डिटेन किया। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया, जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण:
दिनेश भांभू उर्फ डीके
पुत्र : विजेन्द्र
जाति : जाट
उम्र : 24 वर्ष
निवासी : वार्ड 35, ढाणी स्वामियों की, शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण)

पुलिस टीम:
– श्रीमती रिया चौधरी, थानाधिकारी
– श्री मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल 619
– श्री दिलीप, हैड कांस्टेबल 450
– श्री रविन्द्र सिंह, कानि. 28