पुलिस थाना नारायण विहार की बड़ी कार्रवाई — ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

पुलिस थाना नारायण विहार ने 22 नवंबर 2025 को सामने आए एक संदिग्ध आत्महत्या मामले को सुलझाते हुए इसे हत्या साबित कर दिया।
जांच में खुलासा हुआ कि मृतक भूपसिंह की हत्या उसकी पत्नी आशा और उसके प्रेमी योगेश शर्मा (मृतक का ही साथी गार्ड) ने मिलकर की थी। दोनों के बीच अवैध प्रेम सम्बन्ध थे और वे भूपसिंह को रास्ते से हटाना चाहते थे।

घटना कैसे हुई:
हत्या के दिन अभियुक्त योगेश मृतक को बातचीत के बहाने पास की वर्कशॉप में ले गया। पहले उसने मृतक की स्वाफी से उसका गला दबाया, फिर गैस सिलेंडर की नली के रेग्युलेटर से सिर पर हमला कर दिया। मौत की पुष्टि होने पर योगेश ने गले में गांठ लगाकर इसे आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की और खुद ही पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम से निरीक्षण कराया और 23.11.2025 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण व पूछताछ में योगेश की भूमिका संदेहास्पद लगी, जिसके बाद पूरा षड्यंत्र सामने आया। मृतक की पत्नी आशा भी गिरफ्तार कर ली गई।

जांच टीम का नेतृत्व:
– श्रीमती गुंजन सोनी, थानाधिकारी नारायण विहार
– श्री आदित्य काकडे IPS, सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर
– श्री ललित किशोर शर्मा RPS, अति. पुलिस उपायुक्त दक्षिण
जिन्होंने पूरे मामले की गहन निगरानी की।

सराहनीय भूमिका:
हेडकांस्टेबल अशोक कुमार, ओमप्रकाश तथा कांस्टेबल चैनाराम सहित टीम के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण कार्य किया।

पुलिस की त्वरित जांच, तकनीकी विश्लेषण और सटीक पूछताछ से यह ब्लाइंड मर्डर महज़ कुछ दिनों में उजागर हो गया।