
जयपुर, 26 नवंबर 2025।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) चौकी बारां ने कार्रवाई करते हुए तिलम संघ कोटा के महाप्रबंधक रमेश चंद्र बैरागी को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
परिवादी ने शिकायत दी थी कि महाप्रबंधक द्वारा समर्थन मूल्य खरीद केंद्र, पलायथा (जिला बारां) के आवंटन के बदले 1,00,000 रुपये तथा पिछले वर्ष खरीदे गए 45,000 कट्टों गेहूँ पर प्रति कट्टा 1 रुपये के हिसाब से 45,000 रुपये — कुल 1,45,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद
एसीबी कोटा रेंज के उपमहानिरीक्षक श्री आनंद शर्मा के सुपरविजन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कालू राम वर्मा और टीएलओ उप अधीक्षक श्री प्रेमचंद (एसीबी बारां) की टीम ने ट्रैप कार्रवाई आयोजित की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी रमेश चंद्र बैरागी ने परिवादी धन्नालाल से 30,000 रुपये लेकर अपनी जैकेट की बाईं जेब में रखे। एसीबी टीम ने तुरंत रिश्वत राशि बरामद कर आरोपी को मौके पर ही डिटेन कर लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और आवास की तलाशी की कार्रवाई जारी है।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।