
जयपुर, 26 नवंबर।
पुलिस थाना सांभरलेक ने साइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी ईसर उर्फ ईश्वर बावरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 4 साइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी (IPS) के निर्देशन में की गई।
परिवादी सन्नी कुमार लखन निवासी सांभरलेक ने रिपोर्ट दी थी कि उसके घर के बाहर खड़ी साइकिलों को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। रिपोर्ट पर थाना सांभरलेक में मुकदमा संख्या 167/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अनुसंधान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा एवं उप अधीक्षक सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री राममिलन मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच व आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी ईसर उर्फ ईश्वर (38) निवासी नहर की ढाणी बोराज, थाना मौखमपुरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी शराब का आदी है और नशे व मौज-मस्ती के लिए मौका मिलने पर जो भी सामान मिलता है, उसकी चोरी कर ले जाता है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता भी खंगाली जा रही है।
बरामद माल:
– 04 पुरानी इस्तेमाली साइकिलें
पुलिस टीम:
श्री राममिलन मीणा, थानाधिकारी
श्री महेश कुमार, हैड कांस्टेबल
श्री रमेश चन्द्र, हैड कांस्टेबल
श्री राधेश्याम, हैड कांस्टेबल
श्री रमेश कुमार, कांस्टेबल
श्री श्यामलाल, कांस्टेबल